Future Perfect Continuous Tense in Hindi

Future perfect continous tenses in Hindi

Jaise ki aap sab jaante hai ki Future Perfect Continuous tense in hindi bahot kam use kia jaata hai kyuki yeh bolne me kaafi ajeeb lagta hai. Par phir bhi isse padhna kaafi important hai aur is article me aapko future perfect continuous tense ki pehchan Karna, uska formula aur uski hindi to english translation karne ke niyam diye gaye hai. future perfect continuous tense ki Hindi definition ke saath since aur for ka usage bhi diya gaya hai. Aakhir me aapke liye 15 important practice questions with answers diye gaye hai.   

Usage/Uses-

Future Perfect Continuous Tense का प्रयोग ऐसे कार्यों के लिए किया जाता है जो भविष्य में एक समय तक जारी रहेंगे|

Example- सुभाष वर्ष 2025 तक इस घर में पांच साल से रह रहा होगा।

Future Tense

Future Tense के चार प्रकार होते हैं-
1. Future Indefinite

2. Future Continuous
3. Future Perfect
4. Future Perfect Continuous

आज हम Future Tense के चौथे प्रकार – Future Perfect Continuous के बारे में जानेंगे| इस Tense का बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं होता और इसका हिंदी में अनुवाद आपको कुछ अटपटा लग सकता है| आइए सबसे पहले इस Tense की पहचान देखते हैं –

Pehchan

जिस हिंदी वाक्य के अंत में ता रहूंगा, ते रहेंगे इत्यादि हो ऐसे वाक्यों का अनुवाद Future Perfect Continuous Tense  में किया जाता है|

Note- Future Perfect Continuous और Future Continuous में सबसे बड़ा अंतर यह है कि Future Perfect Continuous में समय दिया होता है जबकि Future Continuous में समय नहीं दिया होता|

Translation rules for hindi to english –

  • अनुवाद करने के लिए सबसे पहले Subject, उसके बाद में Subject के Person और numbe0r के अनुसार से Shall have been या Will have been लगाया जाता है|
  • I और We के साथ Shall और बाकी सभी Person के साथ Will लगाया जाता है|
  • Verb की first form के साथ ing का प्रयोग किया जाता है|
  • अंत में Since या For के बाद समय का प्रयोग किया जाता है|
  • Note – Future Perfect Tense का Passive Voice नहीं बनाया जा सकता क्योंकि एक वाक्य में Be के दो रूप साथ में नही लगाए जा सकते|

Future Perfect Continuous Tense in Hindi- Since या For का usage

Since For

Since का प्रयोग निश्चित टाइम(Point of Time) के लिए होता है|

For का प्रयोग निश्चित Period of TIme के लिए होता है|

Since 8 o' Clock ,Since Tuesday,Since yesterday ,Since I left School
For 10 Minutes, For 10 Days, For 10 years, For Six Months , For Centuries
Future perfect continous tenses in Hindi
Future perfect continous tenses in Hindi

Future Perfect Continuous Tense in HIndi - Formula

आइए अब Future Perfect Continuous Tense  में sentence के पांच प्रकार के Formulas के बारे में जानते हैं-

  • 1. Affirmative sentences

    Subject + Shall Have/Will Have + Been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time

  • 2. Negative Sentence

    Subject + Shall not Have/Will not Have + Been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time

  • 3. Interrogative Sentence

    Shall/Will + Subject + Have + Been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time?

  • 4. Interrogative + Negative Sentence

    A. Shall/Will + Subject + Not + Have Been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time? B. Shan't/Won't + Subject + Have Been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time?

  • 5. Wh Sentence

    Wh + Shall /Will + Subject +Have Been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time?

Affirmative Sentence Examples

Subject + Shall Have/Will Have + been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time

सबसे पहले आते हैं – Affirmative  Sentence  इन्हें साधारण वाक्य भी कहा जाता है|

  1. पहले Subject या Person लगाएं|
  2. Subject या Person  के अनुसार Shall या Will का प्रयोग करें|
  3. उसके बाद Have Been लगाएं|
  4. Verb की first form के साथ Ing लगाएं|
  5. अगर वाक्य में object दिया है तो उसे लगाएं|
  6. Since या For के बाद वाक्य में दिया हुए समय का प्रयोग करें|

1. Ramesh will have been reading a book since morning.

रमेश सुबह से किताब पढ़ता रहेगा|

2. Dogs will have been barking for the whole night.

            कुत्ते रात भर से भोंकते रहेंगे|

3. Rama and Sudha will have been quarreling for two days.

           रमा और सुधा दो दिन से झगड़ते रहेंगे|

4. I shall have been doing this work since yesterday. 

             मैं इस काम को कल से करता रहूंगा|

5. You will have been writing a letter for an hour.  

              तुम लोग एक घंटे से पत्र लिखते रहोगे|

Negative Sentence Examples

Subject + Shall not Have/Will not Have + been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time

नकारात्मक वाक्य को Negative Sentence कहते हैं |

  1. पहले Subject या Person लगाएं|
  2. Subject या Person  के अनुसार Shall या Will का प्रयोग करें|
  3. ऐसे वाक्य में Shall/Will के बाद Not लगाया जाता है|
  4. उसके बाद Have Been लगाएं|
  5. Verb की first form के साथ Ing लगाएं|
  6. अगर वाक्य में object दिया है तो उसे लगाएं|
  7. Since या For के बाद वाक्य में दिया हुए समय का प्रयोग करें|

1. Ramesh will not have been reading a book since morning. 

रमेश एक किताब सुबह से नहीं पढ़ता रहेगा|

2. Dogs will not have been barking for the whole night.

कुत्ते रात भर से नहीं भोंकते रहेंगे|

3. Rama and Sudha will not have been quarreling for two days.

रमा और सुधा दो दिन से नहीं लड़ती रहेगी|

4. I shall not have been doing this work since yesterday. 

मैं इस कार्य को कल से नहीं करता रहूंगा|

5. You will not have been writing a letter for an hour.

तुम एक पत्र एक घंटे से नहीं लिखते रहोगे|

Interrogative Sentence Examples

Shall/Will + Subject + Have + been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time?

Interrogative Sentence क्या वाले वाक्य होते हैं इन्हें प्रश्नवाचक वाक्य भी कहा जाता है| ऐसे वाक्यों में Shall/WIll को वाक्य में आगे लगाया जाता है और Subject के बाद Have Been का प्रयोग किया जाता है|

  1. ऐसे वाक्यों में Shall/WIll को वाक्य से पहले लगाएं|
  2. उसके बाद Subject या Person लगाएं|
  3. सब्जेक्ट के बाद Have Been का प्रयोग किया जाता है|
  4. Verb की first form के साथ Ing लगाएं|
  5. अगर वाक्य में object दिया है तो उसे लगाएं|
  6. Since या For के बाद वाक्य में दिया हुए समय का प्रयोग करें|

1. Will Ramesh have been reading a book since morning?

क्या रमेश एक किताब सुबह से पढ़ता रहेगा ?

2. Will dogs have been barking for the whole night?

क्या कुत्ते रात भर से भोंकते रहेंगे?

3. Will Rama and Sudha have been quarreling for two days?

क्या रमा और सुधा दो दिन से लड़ती रहेगी ?

4. Shall I have been doing this work since yesterday?

क्या मैं इस कार्य को कल से करता रहूंगा ?

5.  Will you have been writing a letter for an hour?

क्या तुम एक पत्र एक घंटे से लिखते रहोगे ? 

interrogative+negative sentence Examples

Shall /Will  + Subject + Not + Have + been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time?

Interrogarive + Negative Setence का अर्थ है ऐसे वाक्य जो प्रश्नवाचक भी हैं और नकारात्मक भी| नकारात्मक वाक्यों को Negative Sentence कहा जाता है| ऐसे वाक्यों में प्रश्नवाचक के साथ साथ नकारात्मक का भी बोध होता है Shall/Will को वाक्य मैं आगे लगाकर subject के बाद  not लगाया जाता है|

  1. ऐसे वाक्यों में Shall/WIll को वाक्य से पहले लगाएं|
  2. उसके बाद Subject या Person के बाद Not लगाएं|
  3. सब्जेक्ट के बाद Have Been का प्रयोग किया जाता है|
  4. Verb की first form के साथ Ing लगाएं|
  5. अगर वाक्य में object दिया है तो उसे लगाएं|
  6. Since या For के बाद वाक्य में दिया हुए समय का प्रयोग करें|
  1. Will Ramesh not have been reading a book since morning?

क्या रमेश एक किताब सुबह से नहीं पढ़ता रहेगा ?

2. Will dogs not have been barking for the whole night?

क्या कुत्ते रात भर से नहीं भोंकते रहेंगे?

3. WIll Rama and Sudha not have been quarreling for two days?

क्या रमा और सुधा दो दिन से नहीं लड़ती रहेगी ?

4. Shall I not have been doing this work since yesterday?

क्या मैं इस कार्य को कल से नहीं करता रहूंगा ?

5. Will you not have been writing a letter for an hour? 

क्या तुम एक पत्र एक घंटे से नहीं लिखते रहोगे? 

WH sentence examples

WH-word + Shall /Will  + Subject + Have + been + V1 + Ing + Object + Since/For + Time?

 ऐसे वाक्यों को WH वाले वाक्य कहा जाता है और यह वाक्य प्रश्नवाचक होते हैं| इनमें क्या ,कब, कैसे, क्यों और कहां जैसे शब्द वाक्य के बीच में आते हैं इन शब्दों को WH Family कहा जाता है| इनमें WH शब्दों को वाक्य में आगे लगाया जाता है उसके बाद Will/Shall का प्रयोग किया जाता है| Subject के बाद Have Been का प्रयोग किया जाता है|सब्जेक्ट के बाद Verb की first form के साथ Ing लगाया जाता है|

  1. सबसे पहले वाक्य में दिया हुआ Wh शब्द लगाएं|
  2. WH शब्द के बाद Shall/Will लगाएं|
  3. उसके बाद Subject या Person लगाएं|
  4. सब्जेक्ट के बाद Have Been का प्रयोग किया जाता है|
  5. Verb की first form के साथ Ing लगाएं|
  6. Since या For के बाद वाक्य में दिया हुए समय का प्रयोग करें|
  1. Why  will Ramesh have been reading a book since morning?

 रमेश क्यों एक किताब सुबह से नहीं पढ़ता रहेगा?

2. Why will dogs have been barking for the whole night?

 कुत्ते क्यों रात भर से नहीं भोंकते रहेंगे?

3. Why wIll Rama and Sudha have been quarreling for two days?

 रमा और सुधा क्यों दो दिन से लड़ती रहेगी ?

4. Why shall I have been doing this work since yesterday?

 मैं इस कार्य को क्यों कल से करता रहूंगा?

5. Why will you have been writing a letter for an hour? 

तुम क्यों एक पत्र एक घंटे से लिखते रहोगे?

Future Perfect Continuous Tense in Hindi - Exercise with Answers.

आप नीचे दिए गए हिंदी वाक्य को english में translate करके practice कर सकते हैं| Answers देखने के लिए questions पर क्लिक करें|

Leave a Reply